Ad image

बरही की घटना पर धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने जताई चिंता, अभिभावकों से बच्चों को संस्कार देने की अपील

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही की घटना पर धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने जताई चिंता, अभिभावकों से बच्चों को संस्कार देने की अपील

मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा— समाज को झकझोरने वाली घटना, दोषियों को मिले कड़ा दंड

बरही

बरही में घटित मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। इस गंभीर घटना पर बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसकी तीव्र निंदा की है। मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि यह घटना समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक और चिंताजनक है, जिससे सामाजिक मूल्यों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटनाएं न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि पूरे समाज की संवेदनशीलता को भी झकझोर देती हैं।

- Advertisement -

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल युवक को कड़ा से कड़ा दंड दिया जाए, ताकि यह समाज के लिए एक सख्त संदेश बने और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। मुखिया ने कहा कि त्वरित और निष्पक्ष न्याय से ही आम लोगों का कानून पर विश्वास बना रह सकता है।
मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने समाज के सभी वर्गों से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार, नैतिक शिक्षा और मानवता का पाठ पढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *