Ad image

सूर्यकुंड स्थित इक्को पार्क को जनता के लिए खोलने की मांग धीरेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री से किया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सूर्यकुंड स्थित इक्को पार्क को जनता के लिए खोलने की मांग धीरेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री से किया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। ऐतिहासिक पर्यटक स्थल सूर्यकुंड में वन भूमि पर नवनिर्मित इक्को पार्क को आम जनता के लिए खोलने की मांग मुखिया प्रतिनिधि सह झारखंड आंदोलनकारी धीरेंद्र पांडेय ने किया है। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा कि पार्क का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिसे अब-तक आम लोगों के लिए खोला नही गया है। धीरेन्द्र पांडेय ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेलकप्पी पंचायत अंतर्गत सूर्यकुंड में बने इक्को पार्क का ऑनलाइन के माध्यम से उदघाटन किया था। इसके बावजूद अब-तक ना तो पार्क का विधिवत लोकार्पण हुआ है और ना ही इसे आम लोगों के लिए खोला गया है। कहा कि सूर्यकुंड धाम झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा मेला स्थल है जहां प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। दूर-दराज से आने वाले सैलानी पार्क का बाहरी नजारा देखने के बाद अंदर प्रवेश करने की इच्छा जताते हैं। लेकिन गेट पर पहुंचने पर उन्हें प्रवेश वर्जित होने की जानकारी मिलती है। जिससे पर्यटकों में निराशा और नाराजगी देखी जा रही है। इस बाबत फाॅरेस्टर पंकज कुमार ने बताया कि आगामी 26 जनवरी को हजारीबाग डीएफओ की मौजूदगी में पार्क खोल दिया जाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *