बिजैया पंचायत भवन में असहायों के बीच कंबल वितरण, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव हुए शामिल
बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत बिजैया पंचायत भवन में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, स्थानीय मुखिया मकीना खातून, मुखिया प्रतिनिधि मंसूर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य आरती यादव के प्रतिनिधि रोहित यादव, उपमुखिया सुखदेव यादव तथा वार्ड प्रतिनिधि त्रिलोकी महतो और राकेश राणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही मानवता का सच्चा धर्म है। उन्होंने बताया कि ठंड के इस मुश्किल मौसम में कंबल वितरण से गरीब एवं असहाय लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जाएगी। कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

