Ad image

जिला कांग्रेस कार्यालय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जिला कांग्रेस कार्यालय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

हजारीबाग

जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल द्वारा कांग्रेस सभा स्थल पर कांग्रेस पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष नें उपस्थित कांग्रेसियों शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक, संघर्ष, आजादी और संविधान के प्रतिक है । हम शपथ लेते है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अग्रणी भूमिका लेते हुए पांच जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत करेगी। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम-मनरेगा की हर हाल में रक्षा करेंगे।

- Advertisement -

ग्रामीण मजदूर के सम्मान, रोजगार, मजदूरी और समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। मांग आधारित रोजगार और ग्राम सभा के अधिकार की रक्षा करेंगे । मनरेगा से गांधी जी नाम मिटाने और मजदूर के अधिकार को खैरात में बदलने की हर साजिश का लोकतांत्रिक विरोध करेंगे। हम मनरेगा बचाने, मजदूर के अधिकार बचाने और गांव-गांव अपनी आवाज बुलंद करने का संकल्प लेते है। झंडोतोलन में सेवादल के प्रभारी मनोज कुमार अध्यक्ष गुड्डु सिंह, कौशल कुमार सिंह चंद्रशेखर आजाद, बहादुर सागर का सहयोग रहा।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह, अशोक पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद अंसारी, विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह जिला कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष निसार खान, शशिकांत ओझा, यमुना यादव, भालचंद्र मिश्रा, लाल बिहारी सिंह, अजीम खान, रजी अहमद, उदय पाण्डेय, सुनिल सिंह राठौर, गोविंद राम, रेणू देवी, सूनैना दुबे, साजिद हुसैन, मकसुद आलम, निजामुद्दीन अंसारी, सलीम रजा, राजेन्द्र सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार रवि, संजय यादव, शिव नंदन साहू महेश प्रसाद साव, विजय कुमार सिंह, राजीव कुमार मेहता, जावेद इकबाल, राजू यादव, बाबर अंसारी, दिलदार अंसारी, सदरूल होदा नगर अध्यक्ष परवेज अहमद प्रखंड अध्यक्षों में अजीत कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति, गौतम कुमार मेहता, सुरेन्द्र कुमार यादव प्रकोष्ठ तथा मंच मोर्चा के अध्यक्षों में मोहम्मद जाविर, बेबी देवी, साजिद अली खान, अजय प्रजापति, रिंकु कुमार युवा कांग्रेस प्रकाश यादव, कोमल कुमारी, ओमप्रकाश पासवान, संगिता कुमारी, ओम प्रकाश गोप, मोहम्मद दानिश, कैफ रजा, माशूक रजा सचिवों में भैया असीम कुमार, मोहम्मद वारिस, मुस्ताक अंसारी, दरगाही खान, मोहम्मद रब्बानी, राशिद खान, सैयद अशरफ अली, बाबू खान, गुलाम शाबिर उर्फ बब्लू , अनिल कुमार भुईंया, निसार अहमद भोला, अजय कुमार मेहता, शब्बा करीम, मोहम्मद महताब, रंजीत यादव, मोहम्मद कमरूउद्दीन, मोहम्मद मुजिब, मोहम्मद शहबान, अरूण कुमार सिंह, आशिष श्रीवास्तव, मुगेश्वर चौधरी, मोहम्मद मेहराब, मौलाना मोनाजिर हुसैन, अनिल कुमार राय, जय कुमार महतो, बालेश्वर महतो, गिरजा शंकर, मोहम्मद इकबाल, बब्लू कुरैशी, मोहम्मद शमशेर आलम, पंचम पासवान, मंसुर आलम, उषा रानी जहांगीर अंसारी, अधिवक्ता तापेश्वर कुमार, राजेश कुमार के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *