पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आरसी मेहता के नेतृत्व में संविधान बचाव रैली में हजारीबाग से दर्जनों कांग्रेसी दिल्ली रवाना
हजारीबाग |
कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित संविधान बचाओ एवं वोट चोर गद्दी छोड़ो रैली में शामिल होने के लिए सदर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ आरसी प्रसाद मेहता के नेतृत्व में हजारीबाग से दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
दिल्ली रवाना होने वालों में प्रमुख रूप से डॉ आर.सी. मेहता, हजारीबाग अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष साजिद अली खान, पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार, इचाक कांग्रेस प्रखंड के युवा प्रखंड अध्यक्ष टिंकू प्रसाद मेहता, रविंद्र सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, सुरेंद्र मंडल, सौरभ कुमार, भीम साव, प्रदीप प्रसाद, संजय सिंह सहित अन्य दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने रांची से हवाई मार्ग एवं कोडरमा से रेल मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर डॉ आर.सी. मेहता ने कहा कि देश का संविधान आज गंभीर खतरे में है। लोकतंत्र, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा और जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतर रही है। उन्होंने ने कहा कि यह रैली आम जनता की चेतना को जगाने और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी।
उन्होंने कहा कि देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है और संविधान व लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकजुट हो रही है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के हजारीबाग जिला अध्यक्ष साजिद अली खान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर खासा उत्साह देखा गया और सभी ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। रामलीला मैदान में लाखो लाख की संख्या में लोग उपस्थित हो कर संविधान को बचाने का प्रयास करेंगे।

