Ad image

हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में सावंत इंटर कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण एवं पिकनिक कार्यक्रम, छात्रों में दिखा उत्साह

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में सावंत इंटर कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण एवं पिकनिक कार्यक्रम, छात्रों में दिखा उत्साह

हजारीबाग

हजारीबाग के चुरचू प्रखंड में स्थित लारा नदी, जो मनोरम दृश्य और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, आज सावंत इंटर कॉलेज के द्वारा शैक्षणिक भ्रमण एवं पिकनिक का आयोजन स्थल बना। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया और शैक्षणिक जानकारियों के साथ-साथ टीम वर्क और आपसी सहयोग का परिचय दिया।

- Advertisement -

इस आयोजन का मार्गदर्शन कॉलेज के सचिव रामकिशोर सावंत और खपरियावां के पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य दीपक कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक किन्शु कुमार, नेमचंद, सुरेंद्र कुमार, श्याम सुंदर, शशि सिन्हा और शिक्षिका मीसा भारती ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सुरक्षित और अनुशासित वातावरण उपलब्ध कराया।
प्राचार्य दीपक कुमार ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक कार्यक्रम छात्रों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक ज्ञान के प्रति संवेदनशील होने की सीख दी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *