रन फॉर झारखंड को लेकर बरही में उमड़ा उत्साह, विधायक समेत अधिकारियों ने लगाई दौड़
संवाददाता : बरही
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड प्रशासन बरही द्वारा रन फॉर झारखंड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में बरही चौक से हुई और यह रैली विधायक आवास तक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान जोहार झारखंड, हमारा गौरव-हमारा राज्य जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। झारखंड की सिल्वर जुबिली वर्षगांठ 25 वर्ष पूरे होने पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार यादव, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, एसडीओ जोहान टुडू, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, प्रमुख मनोज रजक, बीडीओ जयपाल महतो, सीओ चंद्रशेखर कुणाल, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जीप सदस्य प्रीति गुप्ता, पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर प्रखंड एवं अंचल के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि झारखंड की 25 साल की यात्रा संघर्ष, समृद्धि और अस्मिता की है। आज राज्य शिक्षा, खेल, कृषि और खनन के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। युवाओं को स्वस्थ रहकर समाज और राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।
इस प्रकार के आयोजन ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। एसडीओ जोहान टुडू ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर व प्राकृतिक संसाधन अद्वितीय हैं। आज का दिन राज्य निर्माण आंदोलन की याद दिलाता है। युवा पीढ़ी को राज्य की प्रगति में सक्रिय योगदान देना चाहिए। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने कहा कि युवा शक्ति देश और राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। दौड़ का उद्देश्य स्वस्थ समाज और सामूहिक जागरूकता फैलाना है। बीडीओ जयपाल महतो और सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने कहा कि झारखंड की उपलब्धियां गौरव की बात हैं। विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ जनभागीदारी ही राज्य को आगे ले जाएगी। रन फॉर झारखंड में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा वातावरण उत्सव और गर्व से भरा रहा।कार्यक्रम में मुखिया संघ अध्यक्ष विजय यादव, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, पंसस विकास सिंह, मो. सागिर, राजकुमार यादव, अमित गौरव उर्फ पमपम, प्रखंड स्थापना प्रभारी मो. इम्तियाज, उच्च वर्गीय लिपिक सीताराम प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत कुमार, रोजगार सेवक मो. शमशाद आलम, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार, बीपीओ धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, परवेज आलम, प्रदीप रजक, अरविंद यादव, मनरेगा लेखा सहायक कृष्ण कुमार, अनुसेवक जियाउल मुस्तफा, सिकंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित थे।

