Ad image

राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित किया गया निबंध प्रतियोगिता

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

राजनीति विज्ञान विभाग में आयोजित किया गया निबंध प्रतियोगिता

पिंटू रजक प्रथम, प्राच्य आर्य द्वितीय तथा सुप्रीति भारती को तृतीय स्थान प्राप्त

हजारीबाग |

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में झारखंड राज्य के 25 वे स्थापना दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत 12 नवंबर को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन उच्च शिक्षा निदेशक श्री सुधीर बाडा के पत्र के आलोक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी किए गए पत्र के आलोक में किया गया।

- Advertisement -

निबंध का विषय था “झारखंड राज्य के 25 वर्ष: उपलब्धियां एवं चुनौतियां”। इस प्रतियोगिता में विभाग के 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निबंध लेखन के लिए विद्यार्थियों को 45 मिनट का समय दिया गया था।

इसमें प्रथम स्थान के लिए पिंटू रजक द्वितीय स्थान के लिए प्राच्य आर्य तथा तृतीय स्थान के लिए सुप्रीति भारती के निबंधों का चयन निर्णायक मंडली के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा, शिक्षक डॉ अजय बहादुर सिंह, शोधार्थी रवि विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, विकास कुमार रवि, प्रतीक कुमार तथा इनामुल अंसारी उपस्थित हुए।

- Advertisement -

इसी कड़ी में शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका विषय है: “अपने 25 वर्षों में झारखंड ने एक प्रगतिशील राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाई है।” इसमें 10 वक्ता विषय के पक्ष में और 10 वक्ता विषय के विपक्ष में प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *