मध्य विद्यालय तुइयो में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हीरालाल राणा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुईयो के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हीरालाल राणा के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, मुखिया शंकर रविदास, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव युगल ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, सचिव रामकिसुन महतो, सहायक अध्यापक संघ सचिव सुकर ठाकुर, सेवानिवृत्त शिक्षक पोखराज प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजु कुमारी मौजूद थीं। विद्यालय परिवार ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों व छात्र-छात्राओं ने हीरालाल राणा को सप्रेंम उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। जिप सदस्य कुमकुम देवी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होते जीवन काल में बच्चों को शिक्षा देने के बाद वे समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहते हैं। शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं और उनके बिना भारत के भविष्य की कल्पना असंभव है। उपप्रमुख सूरजी देवी ने कहा हीरालाल राणा की कमी विद्यालय परिवार को हमेशा खलेगी। मौके पर उत्तिम महतो, शिक्षक यमुना साव, सीआरपी फजजीत राणा, लीलाधारी कुमारी, अरविंद कुमार, गुलाब प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, मोहन रविदास, राजेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

