Ad image

फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहल, ग़रीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पहल, ग़रीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण

हजारीबाग

कटकमदाग प्रखंड के सलगा गांव स्थित बिरहोर टांडा में आज, 24 नवंबर को फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। इसमें जैकेट, टोपी, मोज़े सहित अन्य ऊनी वस्त्र शामिल थे। वितरण कार्यक्रम चेंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर सचिव राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, वरीय सदस्य राज वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि जाड़े के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से कपड़ा वितरण का यह अभियान शुरू किया गया है और यह आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *