Ad image

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमदाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाया कांग्रेस पार्टी का 140वा स्थापना दिवस

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने कटकमदाग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाया कांग्रेस पार्टी का 140वा स्थापना दिवस

कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने, कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने का कार्य किया है- मुन्ना सिंह

हजारीबाग-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कटकमदाग प्रखंड के कुशुन्भा पंचायत के जमुआरी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह विशेष रूप से शामिल हुए और कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहरा कर कांग्रेस पार्टी के कार्यकताओं के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि 140 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा केवल एक राजनीतिक दल की कहानी नहीं, बल्कि भारत की आज़ादी, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक समरसता के लिए किए गए अनगिनत बलिदानों की अमर गाथा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को जोड़ने, कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने का कार्य किया है।

- Advertisement -

मुन्ना सिंह ने आगे कहा कि आज जब लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान पर गंभीर चुनौतियाँ हैं, ऐसे समय में कांग्रेस का ध्वज हमें सत्य, साहस और संघर्ष के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। झारखंड में कांग्रेस की पहल से पेसा कानून की प्रभावी लागू करने जैसी उपलब्धियाँ ग्रामीण स्वशासन को मजबूत करने और पंचायत स्तर पर विकास को नई दिशा देने में सहायक रही हैं।उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए जनता की आवाज़ बनकर न्याय और समानता के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।

मुख्य रूप से उपस्थित बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील ओझा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु, महेश धान, सुनीता भुईयां, भीम राम, बिरसा बारला , प्रकाश तिर्की ,मानवेल मुण्डु, कमलेश्वर भुईयां, दिनेश यादव विक्की कुमार धान इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *