Ad image

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर दी अपनी प्रतिक्रिया

कहा यह बजट बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह से विफल है : मुन्ना सिंह

हजारीबाग

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट को लेकर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बजट को आम जनता की उम्मीदों के विपरीत बताते हुए इसे फीका और निराशाजनक करार दिया। मुन्ना सिंह ने कहा कि यह बजट बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग की समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रहा है।

- Advertisement -

उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री का बजट भाषण लंबा होने के बावजूद पारदर्शिता से दूर रहा और प्रमुख योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए किए गए वास्तविक बजटीय आवंटन की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं रखी गई। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बजट से राहत की उम्मीद कर रही थी, लेकिन सरकार ने केवल आंकड़ों और घोषणाओं का सहारा लिया। झारखण्ड जैसे आदिवासी और पिछड़े राज्यों के लिए न तो कोई विशेष प्रावधान किया गया और न ही शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार सृजन पर ठोस कदम नजर आए। मुन्ना सिंह जी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट कॉरपोरेट हितों को प्राथमिकता देता है, जबकि आम नागरिक की जरूरतों की अनदेखी की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *