पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने बिट्टू कुमार की संदिग्ध मौत मामले में डीआईजी व एसपी को सौंपा ज्ञापन
यह घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके- मुन्ना सिंह
हजारीबाग
दारु थाना क्षेत्र अंतर्गत बैहरी गांव निवासी युवक बिट्टू कुमार की संदिग्ध मृत्यु के मामले को लेकर शुक्रवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने हजारीबाग के उप-महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच की मांग की है। ज्ञापन में मुन्ना सिंह ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने आग्रह किया कि जांच के क्रम में यदि कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूर्व प्रत्याशी ने पुलिस प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रशासन इस गंभीर प्रकरण को संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही सच्चाई को सामने लाएगा और न्याय की प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करेगा।

