बड़कागांव पश्चिमी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सपन्न, 525 आवेदन प्राप्त हुए
मईयाँ सम्मान योजना की पोर्टल नहीं खुलने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में 208 अन्य लोक कल्याणकारी योजनाएं, 39 झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी के अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं, 75 आय प्रमाणपत्र, 7 जन्म प्रमाण पत्र, 84 जाति प्रमाण पत्र, 68 स्थानीय प्रमाण पत्र, 17 नए राशन कार्ड, 2 भूमि धारण प्रमाण पत्र, 3 दाखिल ख़ारिज वादों का निष्पादन, 21 वृद्धा पेंशन, 1 विकलांग पेंशन इत्यादि के आवेदन प्राप्तकए गए। कैंप में कुल 525 आवेदन प्राप्त किए गए जिनमें 155 अब दोनों का निष्पादन कैंपमे ही किया जबकि 370 आवेदन लंबित है। मुखिया रंजीत कुमार ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मईयाँ सम्मान योजना एवं अबुवा आवास का फॉर्म जमा नहीं लिए जाने के कारण ग्रामीनो में नाराजगी देखी गई। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकार जितेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि पोर्टल नहीं खुलने के कारण कैंप में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे ही पोर्टल खुलेगा वैसे ही काम किए जाएंगे।
मौके पर मुख्य रूप से भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, प्रमुख फुलवा देवी, जिला परिषद सदस्य यास्मीन निशा, बीडीओ जितेंद्र कु मंडल, सीओ मनोज कुमार, प्रखंड नोडल पदाधिकारी आशीष कुमार पासवान, अंचल नोडल पदाधिकारी जितेंद्र कु दास, मुखिया रंजीत कुमार, पंसस उर्मिला कुमारी, पूर्व मुखिया भीखन महतो, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, प्रधान लिपिक राजेश प्रसाद, राजस्व कर्मचारी मनीष पाठक, नंदकिशोर राम, लिपिक कृष्ण कुमार, रणधीर कुमार, अनूप सोनवार, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भास्कर राज, इंदु शेखर, उज्जवल कुमार, पंचायत सचिव अरविंद दांगी, विकास कुमार, कंप्यूटर सहायक दीपक प्रजापति, प्रकाश कुमार, रोजगार सेवक दीपक कुमार, अनंत कुशवाहा, अमीन नरेंद्र प्रसाद महतो, दुलारचंद महतो, कपिल देवशंकर, राजन कुमार, किशोर कु मेहता, सुनील कुमार, सरोज कुमार, रंजीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, ममता कुमारी, अनीता कुमारी, सुलेखा कुमारी, रेशमी कुमारी, नूतन कुमारी, पवन तूरी, राजू विश्वकर्मा के अलावा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए।

