Ad image

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दुल्हन की तरह सजा गुरुद्वारा, भक्ति और उल्लास से गूंजा वातावरण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर दुल्हन की तरह सजा गुरुद्वारा, भक्ति और उल्लास से गूंजा वातावरण

हजारीबाग

सिख समुदाय के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर हजारीबाग का गुरुद्वारा परिसर आज दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है। चारों ओर रौशनी, फूलों की सजावट और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शहर में चारों ओर भक्ति और उल्लास का माहौल है।प्रकाश पर्व के अवसर पर विशेष दीवान का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई सुरजीत सिंह जी (कानपुर), भाई बलप्रीत सिंह जी (लुधियाना), भाई परमजीत सिंह जी (हजारीबाग) और भाई परमजीत परम जी अपनी मधुर कीर्तन सेवा से संगत को निहाल करेंगे। इस पावन अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष स. परमवीर सिंह कालरा, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह एवं नितिन बावा, सचिव आनंद राज सिंह कालरा, कोषाध्यक्ष कुलतार सिंह और जसमीत सिंह ने समस्त संगत को तहे दिल से दीवान में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित बजाज ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक लाइटिंग और पुष्प सज्जा से सजाया गया है ताकि हर आने वाला श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की रौशनी में भक्ति और आनंद का अनुभव कर सके।पूरे आयोजन का उद्देश्य गुरु नानक देव जी के संदेश एक ओंकार सतनाम को जन-जन तक पहुंचाना और प्रेम, सेवा तथा एकता का संदेश फैलाना है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *