Ad image

बजट पर हजारीबाग चैंबर की प्रतिक्रिया : विकास के लिए संतोषजनक, कर राहत न मिलने से निराशा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बजट पर हजारीबाग चैंबर की प्रतिक्रिया : विकास के लिए संतोषजनक, कर राहत न मिलने से निराशा

हजारीबाग

केंद्रीय बजट को लेकर फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चैंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, सचिव राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार एवं सहसचिव नीरज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में संतोषजनक और सकारात्मक है। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से संबंधित दवाओं को सस्ता किया जाना आम जनता के लिए बड़ी राहत है।

- Advertisement -

वहीं, शिक्षा क्षेत्र में हर जिले में महिला छात्रावास बनाने की घोषणा को उन्होंने उत्साहजनक कदम बताया, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बजट की कई घोषणाएं देश की प्रगति को गति देने वाली हैं और इससे आने वाले समय में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, चैंबर ने यह भी स्पष्ट किया कि माल एवं सेवा कर और आयकर में किसी तरह की राहत या बदलाव की घोषणा नहीं होना व्यापारियों और मध्यम वर्ग के लिए निराशाजनक है। चैंबर ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सरकार व्यापार, उद्योग और करदाताओं को राहत देने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी, ताकि आर्थिक विकास और तेज हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *