Ad image

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता कर दी विस्तृत जानकारी

हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मुफसिल थाना क्षेत्र से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिनांक 25 दिसंबर 2025 को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नुतननगर के पास एक गिरोह सक्रिय है, जो देश के विभिन्न हिस्सों में एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर UPI व अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों से पैसे की ठगी कर रहा है।

- Advertisement -

ठगी के बाद पीड़ितों को आपत्तिजनक सामग्री के नाम पर ब्लैकमेल भी किया जाता था। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर श्री अमित आनंद के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुफसिल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने जब नुतननगर के पास छापेमारी की, तो चार युवक मोबाइल फोन के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। पुलिस बल को देखकर सभी आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम विवेक कुमार, बादल मंडल, दीपक मंडल एवं शेखर कुमार बताया। तलाशी के दौरान उनके पास से साइबर ठगी में प्रयुक्त 12 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, विभिन्न बैंकों के 12 डेबिट कार्ड, 5 पैन कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए।

इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या 207/25, दिनांक 25.12.25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317/318/319/338/340/61(2) एवं आईटी एक्ट की धारा 66(C)/67/87(A) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विवेक कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष पिता बिनोद महतो, बादल मंडल उम्र लगभग 20 वर्ष पिता बिनोद मंडल, दीपक मंडल उम्र 24 वर्ष पिता बिनोद मंडल, शेखर कुमार उम्र 21 वर्ष पिता प्रकाश मंडल स्थायी पता– ग्राम मासीमीढ़ी थाना बरकट्टा जिला हजारीबाग वर्तमान पता नुतननगर थाना मुफसिल जिला हजारीबाग शामिल हैं। छापामारी दल में अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुनि शाहिद रजा पुलिस निरीक्षक पेलावल अंचल, पुअनि रौशन वर्णवाल थाना प्रभारी मुफसिल, पुअनि जितेंद्र भगत मुफसिल थाना, पुअनि सिद्धनाथ कुमार मुफसिल थाना, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी मुफसिल थाना सशस्त्र बल शामिल रहें। प्रेस वार्ता के अंत में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने आम जनता से अपील की कि ऑनलाइन सेवाओं के नाम पर किसी भी अनजान लिंक, वेबसाइट, विज्ञापन या कॉल पर भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *