Ad image

हजारीबाग यूथ विंग ने नवनियुक्त डीडीसी रिया सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग यूथ विंग ने नवनियुक्त डीडीसी रिया सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात

सेवा कार्यों को लेकर डीडीसी के समक्ष संस्था ने रखी अपनी गतिविधियों की रूपरेखा

हजारीबाग यूथ विंग बीते साढ़े चार वर्षों से निःस्वार्थ भाव से धार्मिक व सामाजिक सेवा कार्यों में समर्पित भाव से जुटी हुई है : चंद्र प्रकाश जैन

संस्था समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, सहयोग और समर्पण के भाव के साथ निरंतर अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी : करण जायसवाल

हजारीबाग

हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर मंगलवार को नवनियुक्त डीडीसी रिया सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था की ओर से उन्हें अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हजारीबाग आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान हजारीबाग यूथ विंग द्वारा विगत साढ़े चार वर्षों से जिले में लगातार किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी डीडीसी को दी गई। बताया गया कि जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक आयोजनों में सेवा कार्य, सामाजिक जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर एवं जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यों में हजारीबाग यूथ विंग निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती आ रही है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि संस्था विधिवत रूप से पंजीकृत है और अपने उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए अब तक तीन से चार बार जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित की जा चुकी है।

- Advertisement -

संस्था की गतिविधियों को गंभीरता से सुनने के बाद डीडीसी रिया सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा जिले के सामाजिक सेवा के लिए निरंतर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं और सामाजिक संगठनों की भूमिका भी इसमें सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जब भी आवश्यकता होगी, हजारीबाग यूथ विंग से अवश्य संपर्क किया जाएगा और आपसी समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि संस्था विगत साढ़े चार वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ समाज सेवा में लगी हुई है। वर्तमान में संस्था द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है।

संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाज के हर वर्ग तक सेवा के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। जरूरतमंदों की सहायता से लेकर धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सहभागिता हमारी प्राथमिकता रही है,और हमेशा रहेगी। जनसेवा के इस संकल्प को लेकर संस्था आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, संस्था मार्दर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, संजय कुमार,विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य सेज़ल सिंह,प्रज्ञा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *