Ad image

हजारीबाग यूथ विंग की आम बैठक संपन्न, शीतकालीन राहत अभियान के तहत अलाव एवं कंबल वितरण का महत्वपूर्ण निर्णय

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग यूथ विंग की आम बैठक संपन्न, शीतकालीन राहत अभियान के तहत अलाव एवं कंबल वितरण का महत्वपूर्ण निर्णय

सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध हजारीबाग यूथ विंग ने बढ़ती ठंड को देखते हुए व्यापक राहत अभियान चलाने का लिया संकल्प

हजारीबाग यूथ विंग सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचने में सिद्धांत पर कार्य करता है : चंद्र प्रकाश जैन

अलाव एवं कंबल वितरण अभियान को युद्ध स्तर में चलाया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद तक राहत पहुंच सके : करण जायसवाल

हजारीबाग

हजारीबाग यूथ विंग की आम बैठक मंगलवार को देर शाम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने की। बैठक का संचालन सचिव रितेश खण्डेलवाल के द्वारा किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, बीते आयोजनों की समीक्षा और कार्यप्रणाली में सुधार के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए संस्था द्वारा शीतकालीन राहत अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, जिसके तहत शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तथा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। विशेष रूप से रिक्शा चालकों,असहायों और रात्रि में सड़कों पर रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान निरंतर संचालित रहेगा। यह अभियान दिसंबर महीने से प्रारंभ किया जाएगा।
संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग हमेशा जनसेवा की भावना के साथ काम करता आया है। ठंड से किसी भी जरूरतमंद को कष्ट न हो, यही हमारा मूल उद्देश्य है शीतकालीन राहत अभियान समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग यूथ विंग अपनी टीम के साथ लगातार हर आवश्यक स्थान पर राहत पहुंचाने के लिए तत्पर है। कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था को युद्ध स्तर में चलाया जाएगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न रहे।

- Advertisement -

बैठक की शुरुआत में अभिनेता धर्मेंद्र को दी गई श्रद्धांजलि

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व देश के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय अभिनेता स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल,संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, रोहित बजाज, प्रमोद खण्डेलवाल, सेजल सिंह,विवेक तिवारी,प्रज्ञा कुमारी,उदित तिवारी,सहित कई लोग मौजूद रहें।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *