Ad image

संवेदना, सेवा और संकल्प की उम्मीदों के साथ उप विकास आयुक्त महोदया का आत्मीय अभिनंदन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

संवेदना, सेवा और संकल्प की उम्मीदों के साथ उप विकास आयुक्त महोदया का आत्मीय अभिनंदन

हजारीबाग

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने उप विकास आयुक्त महोदया का हजारीबाग की पावन धरती पर आगमन पर हृदय की गहराइयों से आत्मीय अभिनंदन, हार्दिक स्वागत एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह स्वागत केवल औपचारिक शब्दों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि जिले के उन लाखों गरीब, असहाय, दिव्यांग और वंचित लोगों की भावनाओं की सच्ची अभिव्यक्ति है, जिनकी आशाएँ एक संवेदनशील, न्यायप्रिय और मानवीय प्रशासन से जुड़ी होती हैं।

- Advertisement -

ट्रस्ट ने विश्वास व्यक्त किया कि उप विकास आयुक्त महोदया का प्रशासनिक अनुभव, करुणा और दृढ़ संकल्प हजारीबाग के समग्र विकास को नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व में सरकारी योजनाएँ काग़ज़ों तक सीमित न रहकर ज़मीन पर उतरेंगी और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जिले के दो अत्यंत ही गरीब एवं जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का मानवीय आग्रह किया।

इस अनुरोध को गंभीरता और संवेदनशीलता से संज्ञान में लेते हुए उप विकास आयुक्त महोदया ने शीघ्र ही इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का भरोसा एवं आश्वासन दिया, जिससे जरूरतमंद परिवारों में आशा और संबल का संचार हुआ। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने उप विकास आयुक्त महोदया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से हजारीबाग न केवल विकास की राह पर आगे बढ़ेगा, बल्कि मानवता, सेवा और संवेदनशील प्रशासन की एक सशक्त मिसाल भी बनेगा। ट्रस्ट ने उप विकास आयुक्त महोदया के सफल, जनसमर्पित एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *