Ad image

प्रखंड में पीएम आवास एवं अबुआ आवास का गृह प्रवेश, दी गई स्वीकृति पत्र

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड में पीएम आवास एवं अबुआ आवास का गृह प्रवेश, दी गई स्वीकृति पत्र

बड़कागांव

झारखंड राज्य की 25वीं स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में बड़कागांव में प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विशेष कार्य किए गए। बीडीओ ने प्रखंड में कुल 66 प्रधानमंत्री आवास लाभुकों को गृह प्रवेश कराया एवं आवास की चाबी दी गई। वहीं 145 लाभुको को स्वीकृति पत्र भी दिया गया। इसके अलावा 201 अबुआ आवास लाभुकों को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया और 243 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दी गई। बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने 10 पीएम आवास एवं 10 अबुआ आवास का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। वहीं बड़कागांव मध्य पंचायत में मुखिया मोहम्मद तकरीमुल्लाह के द्वारा भी अबुआ आवास के लाभुकों को फीता काटकर गृह प्रवेश कराया गया। साथ ही लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित मुखिया रंजीत कुमार, मुखिया मो तकरीमुल्लाह, आवास कोऑर्डिनेटर विकाश कुमार, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान, पंचायत सचिव मोहम्मद हकीम मियां, उप मुखिया सत्यदेव कुमार, रोजगार सेवक दीपक प्रजापति, पवन पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *