Ad image

बरही में पु.नि. सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार की अपील, घर छोड़कर बाहर जाने पर दें पुलिस को सूचना

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही में पु.नि. सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार की अपील, घर छोड़कर बाहर जाने पर दें पुलिस को सूचना

बरही

बरही थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बरही बिनोद कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने घर को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर कुछ दिनों के लिए बाहर जाते है, तो इसकी सूचना पहले से पुलिस को अवश्य दें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

- Advertisement -

पु.नि. सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि कई बार घर खाली रहने की स्थिति में चोरी, सेंधमारी अथवा अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में यदि पुलिस को पहले से जानकारी रहती है, तो गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है और संबंधित इलाके पर विशेष निगरानी रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहें और पुलिस के साथ सहयोग करें। इसके लिए उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9304382300 तथा सरकारी मोबाइल नंबर 9431706315 साझा करते हुए लोगों से आग्रह किया कि बाहर जाने से पहले या आपात स्थिति में सीधे संपर्क करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *