Ad image

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बरही में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने बांग्लादेशी सरकार का किया पुतला दहन

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में बरही में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने बांग्लादेशी सरकार का किया पुतला दहन

संवाददाता : बरही

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में बरही में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला निकालकर बरही के चारों मार्गों पर घुमाया और अंततः बरही चौक पर उसका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चारों रोड तक पुतले को घुमाते हुए बांग्लादेश सरकार के खिलाफ तीखे नारे लगाए। हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो, बांग्लादेश सरकार मुर्दाबाद, हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करो जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

- Advertisement -

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विहिप से जुड़े कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है और वहां की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। दीपू चंद्र दास की हत्या इस बात का प्रमाण है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय सुरक्षित नहीं है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की मांग की, ताकि वहां रहने वाले हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं विहिप के जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

पुतला दहन के दौरान बरही थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पुतला दहन के दौरान जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार स्वयं मौजूद रहकर विधि व्यवस्था संभाल रहे थे। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, नंदकिशोर कुमार, कैलाश ठाकुर, प्रदीप चंद्रवंशी, निरंजन केसरी, नितेश कुमार, चंदन केसरी, प्रकाश प्रजापति, मोती सिंह, उदय केसरी, प्रदीप कुशवाहा, मनोज सिंह, मुन्ना सोनी, राहुल केशरी, संतोष सिंह, बजरंगी केशरी, परमेश्वर प्रसाद, बीरेंद्र साव, नितेश कुमार, अनिल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *