Ad image

मधुर मधुर मनोहारी है,अद्भुत शान हमारी हैं, हिंदी भाषा प्यारी है : मुकुंद साव

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मधुर मधुर मनोहारी है,अद्भुत शान हमारी हैं, हिंदी भाषा प्यारी है : मुकुंद साव

चौपारण

हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह सिर्फ भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को उनके भाव प्रकट करने के लिए भी इस भाषा का अधिक महत्त्व माना जाता है। भारत में आपने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बारे में सुना होगा,जो प्रति वर्ष 14 नवंबर को मनाया जाता है, परंतु सम्पूर्ण विश्व में 10 जनवरी को हिंदी दिवस मनाया जाता है,उक्त बातें आज विश्व हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर नव भारत साक्षर कार्यक्रम के प्रखंड समन्वयक मुकुंद साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया है कि हिंदी सिर्फ भाषा तक सीमित नहीं, बल्कि यह संवाद का वह तरीका है, जिससे हर भारतीय लगाव महसूस करता है। भारत में बोली जाने वाली सभी भाषाओं को देखें, तो इसमें हिंदी का ग्राफ सबसे ऊंचा नजर आता है। विकिपीडिया व विभिन्न स्रोतों के मुताबिक, भारत में 80 करोड़ से अधिक लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों में हिंदी को अनिवार्य रूप से पढ़ाया भी जाता है। हिंदी भाषा के सम्मान में हर साल हिंदी दिवस मनाया जाता है। मुकुंद साव ने बताया कि विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य पूरी दुनिया में हिंदी के प्रति लोगों को जागरूक करना है। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर श्री साव ने तमाम हिंदी भाषियों को बड़े पैमाने पर हिंदी का प्रयोग करने का अपील करते हुए सबों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *