झारखंड कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय एसआईआर पर बीएलए मास्टर ट्रेनिंग बैठक आयोजित
बरही विधानसभा नेता दीपक गुप्ता बने कोडरमा जिला बीएलए मास्टर ट्रेनिंग हेड
बरही
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बूथ लेवल एजेंट मास्टर ट्रेनिंग के लिए प्रदेश स्तर पर एक महत्वपूर्ण ज़ूम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में हजारीबाग जिले से ओबीसी कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा बरही विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक गुप्ता ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता आईसीसी ट्रेनिंग हेड राहुल बल और कनेक्ट सेंटर हेड सुनीत शर्मा ने की। बैठक कर ने एस आई आर के दौरान मतदाता सूची में होने वाली संभावित गड़बड़ियों को रोकने और योग्य मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। पीसीसी द्वारा दीपक गुप्ता को कोडरमा जिला बीएलए मास्टर ट्रेनिंग हेड नियुक्त झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बरही के लोकप्रिय नेता दीपक गुप्ता को कोडरमा जिला बीएलए मास्टर ट्रेनिंग हेड के महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं।
यह नियुक्ति उनके संगठन में निरंतर योगदान, ओबीसी वर्ग के बीच सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई है। इससे कोडरमा जिले में बीएलए ट्रेनिंग कार्यक्रम को नई गति और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। ज़ूम मीटिंग में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के . राजू तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उपस्थित रहे। इन वरिष्ठ नेताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए एसईआर,बूथ मैनेजमेंट, मतदाता जागरूकता और संगठन विस्तार के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय रहने तथा पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। दीपक गुप्ता ने कहा कि एसआईआर के दौरान संगठन और बीएलए मिलकर काम करेंगे ताकि कोई गरीब, मजदूर या आदिवासी मतदाता वंचित न रहे। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी ने सभी जिलों में बीएलए नियुक्ति और ट्रेनिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं।

