झारखण्ड पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जताया आभार
दोषियों को मिले कड़ी सजा : हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट
हजारीबाग
धुर्वा से लापता हुए दोनों मासूम बच्चे अंश और अंशिका को रामगढ़ जिले के चितरपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया है। इस सुखद समाचार से परिवारों सहित पूरे क्षेत्र में राहत और खुशी का माहौल व्याप्त है। दोनों बच्चे रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय की कड़ी निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने इसे अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मामले में झारखण्ड पुलिस द्वारा दिखाई गई त्वरित, साहसिक एवं मानवीय कार्रवाई प्रशंसा के योग्य बताया है। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की कहा कि ओर से रामगढ़ पुलिस प्रशासन एवं पूरी पुलिस टीम को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं नमन करते हैं।
पुलिस की तत्परता और सजगता ने दो मासूमों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया और टूटती उम्मीदों को नया संबल दिया। हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट यह पुरजोर मांग करता है कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी मासूम इस प्रकार की घटनाओं का शिकार न बने। साथ ही ट्रस्ट समाज से अपील करता है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। यह घटना यह सिद्ध करती है कि सजग प्रशासन, सक्षम झारखण्ड पुलिस, संवेदनशील समाज और सामूहिक प्रयास से न्याय की जीत निश्चित है।

