Ad image

केदार यादव की कांग्रेस में वापसी, जिला अध्यक्ष जीपी पटेल ने पहनाया माला, पट्टा देकर किया स्वागत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

केदार यादव की कांग्रेस में वापसी, जिला अध्यक्ष जीपी पटेल ने पहनाया माला, पट्टा देकर किया स्वागत

हजारीबाग

पदमा निवासी प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सह बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी केदार यादव ने गुरुवार को हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण कर एक बार फिर पार्टी में अपनी वापसी दर्ज कराई। उनकी वापसी का कार्यक्रम हजारीबाग स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीपी पटेल के आवासीय कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ जिला अध्यक्ष ने उन्हें माला पहनाकर एवं कांग्रेस का पट्टा ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष जी.पी. पटेल ने कहा कि केदार यादव लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

- Advertisement -

उनके पार्टी में पुनः शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस पार्टी ऐसे ही जनसेवकों को अपने साथ जोड़कर जमीन से जुड़े कार्यों को और सशक्त बनाना चाहती है। हमें विश्वास है कि इनके आने से जिले में पार्टी की जनाधार बढ़ेगी। कांग्रेस में वापसी को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता केदार यादव ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जो आम जनता, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करती है। मैं संगठन की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पुनः पार्टी में लौटा हूँ। आने वाले दिनों में संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *