Ad image

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर लोजपा (रामविलास) ने बदले प्रमंडल प्रभारी, पुराने मनोनयन रद्द

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर लोजपा (रामविलास) ने बदले प्रमंडल प्रभारी, पुराने मनोनयन रद्द

हजारीबाग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने नगर निकाय चुनाव-2026 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र प्रधान ने पूर्व में मनोनित सभी जिला एवं प्रमंडल प्रभारियों के मनोनयन को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए नए प्रमंडल प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी आवश्यक सूचना में बताया गया कि कुछ पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों द्वारा प्रदेश समिति की बैठकों की अनदेखी, सदस्यता अभियान में रुचि नहीं लेना, आम जनता को पार्टी से नहीं जोड़ना, जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित नहीं करना तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाना यह दर्शाता है कि वे संगठन को मजबूत करने में रुचि नहीं रखते। ऐसे में संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने के लिए प्रमंडल स्तर पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

- Advertisement -

नवनियुक्त प्रमंडल प्रभारी में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में आशा राय प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ को धनबाद व बोकारो का प्रभारी बनाया गया है। राम किशोर सावंत प्रदेश महासचिव को हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और चतरा की जिम्मेदारी दी गई है। दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल में ज्योति होरो प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ को रांची, खूँटी और सिमडेगा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिपिका होरो प्रदेश महासचिव, महिला प्रकोष्ठ को लोहरदगा और गुमला की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोल्हान प्रमंडल में उमेश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम चाईबासा और सरायकेला-खरसावां का प्रभारी बनाया गया है। पलामू प्रमंडल में रामजी पासवान प्रदेश उपाध्यक्ष को पलामू, गढ़वा, डालटेनगंज और लातेहार का प्रभारी नियुक्त किया गया है। दुमका प्रमंडल में हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव को गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, जामताड़ा और पाकुड़ का प्रभारी बनाया गया है। आशुतोष मिश्रा प्रदेश महासचिव को देवघर और गिरिडीह की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और नए प्रभारी संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *