Ad image

राम किशोर सावंत के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) की टीम बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय, प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

राम किशोर सावंत के नेतृत्व में लोजपा (रामविलास) की टीम बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय, प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने माँ भद्रकाली मंदिर में की पूजा

हजारीबाग

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि लोजपा संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचार और उनके सबका सम्मान, सबका अधिकार के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना पार्टी का उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बिहार में प्रभावी प्रचार अभियान के लिए झारखंड के सभी जिलों से टीमों का गठन किया गया है। हजारीबाग से प्रदेश महासचिव राम किशोर सावंत को टीम का नेतृत्व करते हुए बेगूसराय जिले के बखरी विधानसभा, बक्सर के बरमपुर, गया के बोधगया और शेरघाटी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राम किशोर सावंत के नेतृत्व में चल रहे इस प्रचार अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हंस राज लोहरा, जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुमार साव, मंडल अध्यक्ष जगेश कुमार और अनिल साव सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़कर घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और स्वर्गीय रामविलास पासवान की विकासवादी सोच को जनमानस तक पहुंचा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) बिहार में गरीब, पिछड़ों और वंचितों की आवाज बनकर उभर रही है, और झारखंड से पहुंची टीमें इस मिशन को मजबूत कर रही हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *