Ad image

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया गया

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया गया

हजारीबाग

स्थानीय बड़ा बाजार स्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और मिठाइयां बांटीं। सभी ने चिराग पासवान की लंबी उम्र की कामना करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ झारखंड प्रकाश कुमार करण, प्रदेश महासचिव राम किशोर सावंत, प्रदेश उपाध्यक्ष (खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) हंसराज लोहरा, प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ गौरव कुमार, जिला अध्यक्ष दिलीप पासवान, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ गोपाल उपाध्याय गौड़, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नसीम अंसारी, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राहुल राज, जिला उपाध्यक्ष पिंटू कुमार साहू, राजकुमार रवि, जागेश कुमार साहू, चंदन कुमार, अनिल कुमार साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *