WhatsApp Group Join Now
महापर्व इतवारी छठ:सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही आस्था का महापर्व इतवारी छठ का संपन्न
चंदवारा प्रखंड संवाददाता
मंटु सोनी
लोक आस्था एवम सूर्य उपासना का महापर्व इतवारी छठ रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शांति एवं सौहार्द वातावरण में संपन्न हो गया। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ यह पर्व शनिवार को खरना एवं रविवार को अर्घ्य दिया गया। चंदवारा गौरी नदी छठ घाट करौंजिया छठ घाट चंदवारा पश्चिमी डिग्री कॉलेज के पीछे छठ घाट एवं पूरे चंदवारा प्रखंड क्षेत्र के छठ घाट पर छठ व्रतियों में पूजा अर्चना कर अपने सुख समृद्धि की कामना की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। मौके पर सार्वजनिक छठ पूजा समिति चंदवारा अध्यक्ष डॉ सुनील बर्नवाल उपाध्यक्ष दीपक सोनी चंदन सोनी प्रमोद वर्मा अनूप वर्मा पिंटू साव सुनील सोनी मंटु सोनी सहित सैकड़ों लोगों ने पूजा अर्चना में शामिल हुए।

