कार्तिक पूर्णिमा पर छोटा अखाड़ा में महाप्रसाद वितरण, युवाओं की पहल से जीवंत हुआ मंदिर परिसर
इचाक
प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल राम जानकी मंदिर, छोटा अखाड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों के बीच खीर का प्रसाद बांटा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कभी वीरान पड़े इस राम लला मंदिर को पुनः जीवंत करने के लिए क्षेत्र के युवाओं द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। धर्म और संस्कृति की इस विरासत को संजोने के उद्देश्य से हर वर्ष छोटा अखाड़ा में महा आरती एवं महाभोग का आयोजन और महाप्रसाद वितरण किया जाता है। भक्तों ने बताया कि इस आयोजन से समाज में धार्मिक एकता और श्रद्धा का भाव प्रबल होता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और भगवान राम-जानकी के दर्शन के साथ प्रसाद ग्रहण किया।मौके पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता से जुड़ सकें।
विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष आशीष सोनी, मुकेश गुप्ता, रवि गुप्ता, राहुल कुमार, नीरू निरंजन, बीरेंद्र कपरदार, मोहन केशरी, अमन सोनी, पप्पू पांडे, निशांत सोनी, अभिषेक कुमार, सोनू सोनी, चंद्र भूषण भगत समेत कई लोग ने महत्ती भूमिका निभाई ।

