Ad image

युवा नेता गौतम के सौजन्य से छबेलवा जंगल मे मनाया गया मकर सक्रांति

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

युवा नेता गौतम के सौजन्य से छबेलवा जंगल मे मनाया गया मकर सक्रांति

ईचाक

प्रखंड अंतर्गत छबेलवा जंगल में मकर संक्रांति का पर्व इस बार अनोखे और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। गांव के युवाओं और महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए जंगल में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर युवाओं ने पेड़-पौधों की सुरक्षा और अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया।

- Advertisement -

स्थानीय युवाओं का कहना था कि जिस तरह हम अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाते हैं. उसी तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन के अभिन्न साथी हैं। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कीर्तन कर पेड़ बचाने का संदेश दिया। मकर संक्रांति के इस आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। मोके पर निर्दलीय विधायक प्रत्याशी बटेश्वर प्रसाद मेहता, महेश मेहता, रुपेश कुमार मेहता, सुजीत मेहता समेत सैकड़ो युवाओ एवं पत्रकार शामिल रहे.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *