बोधिबागी में आयोजित नौ दिवसीय शहीद मेला को लेकर बैठक, 24 को होगी कमिटी गठन
इचाक
प्रखंड के बोधिबागी में आयोजित होने वाली शहीद मेला आयोजन को लेकर क्षेत्र ग्रामीण बुद्धिजीवियों की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता मेला के सूत्रधार वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता जबकि संचालन निवर्तमान संसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश मेहता ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों को मधुसूदन मेहता द्वारा विषय प्रवेश कराया गया, जिसके पश्चात लोगों ने बारी बारी से अपने अपने विचारों को रखा। बैठक में आयोजन कमिटी का गठन और कोष जमा करने पर विशेष बल दिया। कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है, आगामी बैठक के पूर्व अधिकतर गांवों से लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 24 जनवरी को बैठक रखी गई है। उसी दिन कमिटी का गठन होगा।
बैठक में जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, शहीद मेला के पदेन अध्यक्ष बीडीओ संतोष कुमार, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, कांग्रेस नेत्री रेणु देवी, मेहता विकास मंच के अध्यक्ष कुमार केशव, मंच के संरक्षक लखन कुमार मेहता, जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार मेहता, कांग्रेस नेत्री रेणु देवी, मुखिया सुनीता देवी, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, कैलाश मेहता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता, झामुमो नेता और समाजसेवी दयानंद कुमार, युवा नेता गौतम कुमार, डॉ अर्जुन मेहता, मुनेंद्र मेहता, मौलाना मुख्तार, पूर्व मुखिया इंद्रदेव प्रसाद मेहता, टिंकू कुमार, सीताराम मेहता,अविनाश कुमार, रामजय मेहता, लीलो प्रसाद मेहता, मुकेश प्रसाद मेहता, नेमचंद मेहता, राजेंद्र प्रसाद मेहता, बबलू कुमार, अंकुश कुमार मेहता, विकास प्रसाद, सुभाष मेहता, तुषार कुमार, मंटू कुमार, हेमराज प्रसाद मेहता, उमेश प्रसाद मेहता, अभिषेक कुमार, शंकर कुमार, मदन कुमार मेहता, रंजीत कुमार मेहता, मनीष कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

