Ad image

मेहता विकास मंच जरूरतमंदों के बीच लगातार कर रहा कम्बल का वितरण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मेहता विकास मंच जरूरतमंदों के बीच लगातार कर रहा कम्बल का वितरण

इचाक

मेहता विकास मंच भारी शीतलहरी एवं ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच जिला के चार प्रखंड क्रमशः इचाक, पदमा, सदर एवं कटकमसांडी के चयनित पंचायतों में कंबल वितरण कार्यक्रम दिसंबर 2025 से लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 09 जनवरी को इचाक प्रखंड के अलौंजा पंचायत, डाढा पंचायत एवं कारिमाटी पंचायत के बरवां ग्राम में गरीब, वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लोगों के बीच 128 कंबल का वितरण किया। मंच द्वारा अभी तक कुल 1,190 कंबल वितरण किया गया।

- Advertisement -

कंबल वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जरुरत मंदों का चयनित कर उन्हीं के कर कमलों द्वारा किया जाता है। मंच के अध्यक्ष कुमार केशव ने बताया कि मेहता विकास मंच, हजारीबाग एनजीओ है, झारखंड सरकार द्वारा निवंधित संस्था है और सदैव जरुरत मंदों को समय-समय पर अनेक तरह के कार्यक्रम कर सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। समाचार पत्र के द्वारा ज्ञात हुआ कि दिनांक 18 जनवरी 26 को सिझुआ हाई स्कूल के प्रांगण में मेहता ( कुशवाहा) विकास मंच के बैनर तले महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि यह आयोजन मेहता विकास मंच, हजारीबाग द्वारा आयोजन नहीं किया गया है। कंबल वितरण कार्यक्रम में संरक्षक लखन कुमार मेहता, अध्यक्ष कुमार केशव, कोषाध्यक्ष निर्मल प्रसाद मेहता, संगठन सचिव धनुषधारी मेहता, अरुण कुमार मेहता, कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार मेहता के अलावा बरवां ग्राम के सरयु मेहता, शिक्षक सिकंदर मेहता, इंदौरी राणा। अलौंजा पंचायत के मुखिया सकेदंर प्रसाद मेहता, ईश्वर मेहता एवं कृष्णा मेहता। डाढा पंचायत के मुखिया सुनीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार, वार्ड सदस्य कृष्णा मेहता, समाजसेवी गानो मेहता, सुरेश महतो एवं शिक्षक सत्येन्द्र मेहता, तुलसी मेहता के अलावा दर्जनों ग्रामीण की गरिमामई उपस्थिति रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *