Ad image

बरवां गांव के प्रवासी मजदूर राजेश मंडल की नासिक में हुई सड़क हादसे में मौत

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरवां गांव के प्रवासी मजदूर राजेश मंडल की नासिक में हुई सड़क हादसे में मौत

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां निवासी प्रवासी मजदूर राजेश मंडल 40 वर्ष पिता लखन मंडल की मुंबई में सड़क हादसे में मौत हो गई। राजेश मंडल मुम्बई में रहकर मजदूरी का काम करता था। जिनका निधन 25 नवंबर की रात थाना इज्ज़तपूरी जिला नासिक महाराष्ट में सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वहीं पूरे गांव में शोक को लहर दौड़ गई है। मृतक राजेश मंडल अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री एवं एक पुत्र छोड़ गए हैं। पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद ने कहा कि मृतक घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। जिसके निधन से परिवार के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मृतक के आश्रितों को सहायता राशि देने की मांग किया है। राजेश मंडल का शव गुरुवार को पैतृक गांव बरवां लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *