Ad image

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में मिरेकल आर्ट चैंपियन 2025 चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में मिरेकल आर्ट चैंपियन 2025 चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कला के रंग विचारों को दर्शाते हैं : प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़

बरही

डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में मिरेकल आर्ट चैंपियन 2025 चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से तृतीय तक, कक्षा चतुर्थ से छठी तक और कक्षा सप्तम से दशम तक तीन वर्ग बनाए गए थे। जिसमें क्रमशः अपनी पसंद, मेरा प्रिय त्योहार और स्त्री सशक्तिकरण विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने मनोभावों का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम पुस्तक भंडार बरही के द्वारा प्रायोजित था। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ ,एल एम सी सदस्य निजामुद्दीन अंसारी तथा शैलेंद्र गुप्ताजी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम विद्यालय के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के सौजन्य से आयोजित किया गया था। जिसमें मिताली, कशिश, तनु, कोमल केसरी, लक्ष्मी कुमारी, हनी कुमारी, दिलकश कायनात और मौली नमन की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

- Advertisement -

सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए अतिथि महोदय ने कहा कि कला हमारे मनोभावों का परिचायक है। इसके द्वारा हम अपने विचारों को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकते हैं। विद्यालय के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ ने कहा कि कला शिक्षक ललन यादव के द्वारा विद्यालय में छात्र-छात्राओं के के बीच कला का उच्चतम स्थान है। जिसका विभिन्न रूपों में प्रदर्शन विद्यालय प्रांगण में दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम रंगों के माध्यम से भी शिक्षण कार्य करते हुए बच्चों को एक बेहतर दिशा प्रदान कर सकते हैं। यह उनकी सोच को एक दिशा प्रदान करने में सक्षम है। हमें भी अपने जीवन में कोई न कोई एक कला जरूर अपनाना चाहिए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *