Ad image

बरकट्ठा बाजार रोड़ में किसान एग्रो एजेंसी प्रतिष्ठान का विधायक अमित यादव ने उदघाटन किया

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा बाजार रोड़ में किसान एग्रो एजेंसी प्रतिष्ठान का विधायक अमित यादव ने उदघाटन किया

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। बरकट्ठा बाजार रोड़ में किसान एग्रो एजेंसी प्रतिष्ठान का विधायक अमित कुमार यादव ने फिता काटकर उदघाटन किया। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, समाजसेवी दर्शन सोनी, पंसस प्रतिनिधि संजय गुप्ता, एजेंसी संचालक मयंक कुमार, आकाश गुप्ता मौजूद थे। विधायक अमित यादव ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों में पावर ट्रिलर किसानों के लिए बेहद उपयोगी हो रही है. इससे मेहनत कम, उत्पादन अधिक और समय की बचत होती है। कहा कि समय बदल रहा है आज खेती हल-बैल से आगे बढ़कर आधुनिक मशीनों की ओर बढ़ रही है। यह बदलाव किसानों की प्रगति का प्रतीक है। संदेश यही है कि जो किसान जितना आधुनिक होगा, उसकी खेती उतनी सशक्त और लाभदायक होगी। बसंत साव ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं आधुनिक तकनीक अपनाना समय की जरूरत है। लेकिन हमारी परंपराएँ और मेहनतकश खेती दोनों ही उतने ही महत्वपूर्ण हैं। आशा है यह केंद्र किसानों के लिए नई संभावनाओं और सुविधाओं के द्वार खोलेगा। इस अवसर पर अशोक गुप्ता, बिमलेश गुप्ता, मिथलेश भारती, अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, त्रिभुवन मंडल, अमानुल्लाह खा, हरीलाल मांझी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *