हजारीबाग में काव्या पावर सोल्यूशन के नए सोलर शोरूम का विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शुभारंभ
हजारीबाग
हजारीबाग के पुराने सदर ब्लॉक, झिंझरिया पुल के समीप काव्या पावर सोल्यूशन के नए प्रतिष्ठान का विधायक प्रदीप प्रसाद के द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने संचालक पंकज कुमार को इस सार्थक और सामयिक पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह नया प्रतिष्ठान यूटीएल कंपनी का अधिकृत फ्रेंचाइज़ी है, जो सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एवं सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग जैसे विकसित होते क्षेत्र में सोलर ऊर्जा, ऊर्जा संकट के समाधान, पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन संबंधी समस्याएँ और बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताएँ आज की प्रमुख चुनौतियों में से हैं।
ऐसे समय में सौर ऊर्जा एक विश्वसनीय, किफायती और पर्यावरण-स्नेही विकल्प के रूप में उभर रही है। काव्या पावर सोल्यूशन का यह एक्सक्लूसिव शोरूम हजारीबाग वासियों को आधुनिक सौर उपकरणों की उपलब्धता, बेहतर तकनीकी सहायता और उचित मूल्य का लाभ प्रदान करेगा। विधायक ने स्थानीय युवाओं से भी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में रोजगार, उद्यमिता और नवाचार की संभावनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नया प्रतिष्ठान क्षेत्र के विकास, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

