Ad image

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता से किया संवाद, जनसमस्याओं से अवगत होकर दिया समाधान का भरोसा

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता से किया संवाद, जनसमस्याओं से अवगत होकर दिया समाधान का भरोसा

हजारीबाग

विधायक जनसेवा कार्यालय में विधायक प्रदीप प्रसाद ने क्षेत्र से आए आम नागरिक, सामाजिक प्रतिनिधि और विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में पहुँचे जनता से संवाद कर जनसमस्याओं से अवगत हुए। जनसंवाद के दौरान प्रदीप प्रसाद ने एक-एक व्यक्ति की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली, रोजगार, पेंशन सहित कई जनसमस्याएँ सामने आईं।

- Advertisement -

कई मामलों में संबंधित विभागों को तुरंत आवश्यक निर्देश दिए गए, वहीं शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। जनता ने जो विश्वास उन्हें सौंपा है, उस पर खरा उतरना उनका दायित्व है। हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के समग्र और संतुलित विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उपस्थित नागरिकों ने विधायक द्वारा अपनाए गए संवेदनशील और सकारात्मक रवैये की सराहना की और विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *