Ad image

हजारीबाग के रेलवे क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उप मुख्य अभियंता से मुलाकात कर शीघ्र नव-निर्माण की मांग की

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग के रेलवे क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने उप मुख्य अभियंता से मुलाकात कर शीघ्र नव-निर्माण की मांग की

हजारीबाग

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने बुधवार को पूर्वी मध्य रेलवे के उप मुख्य अभियंता हंसराज मीणा जी से शिष्टाचार मुलाक़ात कर रेलवे क्षेत्र अंतर्गत आने वाली दो अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों की जर्जर स्थिति से अवगत कराया। इस दौरान विधायक श्री प्रसाद ने दोनों सड़कों के नव-निर्माण की मांग को लेकर संबंधित विभाग को औपचारिक पत्र भी सौंपा। विधायक प्रदीप प्रसाद ने बताया कि पहली सड़क हजारीबाग रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है, जिसकी स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है।

- Advertisement -

इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री एवं मालवाहक वाहन आवागमन करते हैं, किंतु सड़क की बदहाली के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरी सड़क रेलवे स्टेशन के समीप से कूद बस्ती की ओर जाने वाली है, जो स्थानीय निवासियों की दैनिक आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। सड़क की दयनीय अवस्था के कारण आमजन को परेशानी हो रही है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। विधायक ने उप मुख्य अभियंता से दोनों सड़कों के शीघ्र नव-निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण से न केवल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि आवागमन भी सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित होगा। उप मुख्य अभियंता से सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *