Ad image

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अधीक्षक से मिले सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर डिसप्ले करने का किया आग्रह

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर अधीक्षक से मिले सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, डॉक्टर ड्यूटी रोस्टर डिसप्ले करने का किया आग्रह

हजारीबाग

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर गुरुवार को उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति से मुलाकात कर पोस्टमार्टम सेवाओं को लेकर व्याप्त समस्याओं की ओर गंभीरता से ध्यान आकृष्ट कराया। मुलाकात के दौरान सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने पोस्टमार्टम जैसी अत्यंत संवेदनशील प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी, चिकित्सकों की ड्यूटी में मनमानी तथा पोस्टमार्टम हाउस में ड्यूटी रोस्टर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं होने से आम लोगों और शोकाकुल परिजनों को होने वाली परेशानियों को उनके समक्ष रखा। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देशानुसार यह मांग रखी गई कि पोस्टमार्टम सेवाओं को पूरी तरह समयबद्ध किया जाए, सभी संबंधित चिकित्सकों की ससमय उपस्थिति अनिवार्य की जाए तथा ड्यूटी रोस्टर को पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।

- Advertisement -

रंजन चौधरी ने कहा कि पोस्टमार्टम में देरी से न सिर्फ पीड़ित परिवारों की पीड़ा बढ़ती है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगते हैं। ऐसे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इस पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति ने जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही पोस्टमार्टम रूम के बाहर चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित कर दिया जाएगा तथा सभी संबंधित चिकित्सकों की समय पर ड्यूटी सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। अस्पताल अधीक्षक के इस आश्वासन पर रंजन चौधरी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद मनीष जायसवाल आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और इस दिशा में आगे भी आवश्यक पहल जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *