Ad image

नगर निगम चुनाव का शंखनाद : हज़ारीबाग में जेएमएम का शक्ति-संकल्प, संगठन को बूथ स्तर तक धार

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नगर निगम चुनाव का शंखनाद : हज़ारीबाग में जेएमएम का शक्ति-संकल्प, संगठन को बूथ स्तर तक धार

हजारीबाग |

आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की एक महत्वपूर्ण एवं निर्णायक संगठनात्मक बैठक मँडई के जन विकास केंद्र हज़ारीबाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सहसचिव नीलकंठ महतो ने की। बैठक में नगर निगम चुनाव की रणनीति, संभावित प्रत्याशियों की समीक्षा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर ठोस विचार-विमर्श किया गया।

- Advertisement -

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संगठन को वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुख चुनावी एजेंडा बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान तेज करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जेएमएम के वरिष्ठ नेता नविन रंजन ने कहा कि नगर निगम चुनाव सत्ता की नहीं, बल्कि जनहित, पारदर्शिता और आम नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई है। नगर अध्यक्ष नवीन प्रकाश ने संगठन को अनुशासित और सक्रिय रखते हुए चुनावी मैदान में पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सरफराज़ अहमद ने कहा कि हर वार्ड पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम 30 सक्रिय सदस्यों की टीम बनाकर निरंतर रूप से क्षेत्रीय समस्याओं पर काम करे, ताकि संगठन की उपस्थिति हर गली-मोहल्ले तक मजबूत हो सके।

- Advertisement -

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद ने कहा कि जेएमएम ही एकमात्र पार्टी है जो हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यकों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की सशक्त आवाज़ है और नगर निगम चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

बैठक में नगर सचिव निसार अहमद, नगर मीडिया प्रभारी कैसर जमाल, मो. कुर्बान, वार्ड संख्या 2 अध्यक्ष ग़ज़ाली खान, वरिष्ठ नेता खलील अंसारी, हसीब खान, महिला नेत्री श्वेता दुबे सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नगर निगम चुनाव में जेएमएम को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

बैठक का माहौल जोश, उत्साह और एकजुटता से भरा रहा, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि हज़ारीबाग नगर निगम चुनाव में जेएमएम पूरी रणनीति, मजबूत संगठन और जनसमर्थन के साथ मैदान में उतरने को तैयार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *