Ad image

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा हजारीबाग की बैठक सम्पन्न, नए जिला अध्यक्ष का मनोनयन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा हजारीबाग की बैठक सम्पन्न, नए जिला अध्यक्ष का मनोनयन

स्वास्थ्य कारणों से बिरजू प्रसाद मेहता ने सौंपी जिम्मेदारी, टेकलाल प्रजापति को मिली कमान

हजारीबाग

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की जिला कमिटी हजारीबाग की बैठक आज बुद्धा प्लेस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिरजू प्रसाद मेहता ने की। इस मौके पर प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव अजय कुमार मेहता, कैलाश कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन गुप्ता सहित कई ओबीसी परिवारों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष बिरजू प्रसाद मेहता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष चर्चा हुई। स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से टेकलाल प्रजापति को नया जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश सचिव सुरेश ठाकुर ने टेकलाल प्रजापति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जल्द ही जिला स्तर की बैठक बुलाकर कमिटी का विस्तार करेंगे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *