राष्ट्र कथा शिविर में राष्ट्रवाद का जयघोष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बरही विधायक मनोज यादव ने किया भव्य स्वागत
बरही
राजकोट (गुजरात) के प्रांसला में आयोजित राष्ट्र कथा शिविर में राष्ट्रवाद और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हुआ, जहां बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक मनोज यादव की सक्रिय सहभागिता और नेतृत्व ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 20 हजार बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रप्रेम, संस्कार और कर्तव्यबोध का संदेश दिया।
उनका संबोधन अत्यंत ओजस्वी, प्रेरणादायक और जोश से भरपूर रहा। मुख्यमंत्री के शब्दों ने बच्चों के मन में देशभक्ति की नई लौ जला दी और उनमें राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव और प्रबल हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बरही विधायक मनोज यादव ने पूरे शिविर परिसर का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न सुरक्षा बलों द्वारा लगाई गई गौरवशाली प्रदर्शनी को भी देखा गया, जिसमें देश की रक्षा में लगे जवानों की वीरता, शौर्य और बलिदान को प्रदर्शित किया गया था। विधायक मनोज यादव ने जवानों और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बरही विधायक मनोज यादव ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र कथा शिविर जैसे कार्यक्रम बच्चों के भीतर देशभक्ति, अनुशासन और संस्कारों का बीजारोपण करते हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है और ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।विधायक मनोज यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण बना रहा। भारत माता के जयघोष और देशभक्ति नारों से शिविर स्थल गूंजता रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों के मन में गर्व और उत्साह का संचार कर दिया। मौके पर कार्यक्रम के मार्गदर्शक स्वामी धर्मबंधु जी भी मौजूद रहे।


открыть магазин низких цен в своём городе https://oneprice.shop/
http://vidoz.com.ua/go/?url=www.oneprice.shop