Ad image

मार्खम कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार ने संभाला पदभार, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मार्खम कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार ने संभाला पदभार, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

हजारीबाग :

स्थानीय मार्खम कॉलेज में नवनियुक्त प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार ने आज विधिवत रूप से प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष, सचिव समेत सभी सदस्य शिक्षकों ने उनसे भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। शिक्षक संघ ने डॉ कुमार से कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन बनाए रखने पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर डॉ रंजीत कुमार ने कहा कि वे महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा शिक्षक, विद्यार्थी और प्रशासन के समन्वित प्रयासों से ही कॉलेज का सर्वांगीण विकास संभव है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सोमवार 3 नवंबर को पूर्वाह्न 2 बजे स्टाफ काउंसिल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यभार ग्रहण के दौरान शिक्षकों में शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो गजेंद्र कुमार सिंह, सचिव डॉ विनय कुमार बैठा, डॉ अजीत कुमार तिवारी,डॉ ब्रह्मदेव त्रिवेदी, प्रो सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ रंजीत कुमार दास, डॉ कनक रागिनी, प्रो संतोष रविदास, डॉ अंजना मर्सी तिर्की, डॉ लाडली कुमारी, डॉ सिंधु केरकेट्टा, प्रो काजल किरण, प्रो बलवंती कुमारी, प्रो आकांक्षा एक्का, प्रो अंतरा गुप्ता, प्रो अनुभा स्टेफी तिर्की, डॉ सुधीर कुमार तिवारी,डॉ रूपम कुमारी, डॉ मिथिलेश, डॉ आशीष प्रवीण, प्रो दशरथ प्रसाद यादव, डॉ केपी पांडेय समेत सेवा निवृत शिक्षकों में डॉ अर्जुन प्रसाद, डॉ गोपालशरण पांडेय, डॉ एनके मेहता, डॉ प्रदीप कुमार सिंह समेत कॉलेज के कर्मचारी गण भी उपस्थित थे। सभी ने नए प्राचार्य के नेतृत्व में कॉलेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *