हजारीबाग नगर निगम मेयर पद के लिए ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने किया कांग्रेस से सहयोग व समर्थन की मांग
हजारीबाग
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र से मेयर पद का चुनाव लड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में ओबीसी कांग्रेस झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने कांग्रेस पार्टी से सहयोग एवं समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से अपना औपचारिक आवेदन जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय जेपी भाई पटेल को सौंपा। आवेदन सौंपते समय सुरजीत नागवाला ने कहा कि वे लंबे समय से संगठन और समाज सेवा से जुड़े हुए हैं तथा नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं।
उन्होंने बताया कि हजारीबाग शहर में बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, जलनिकासी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में वे ठोस और जनहितकारी कार्ययोजना के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा कि यदि पार्टी उन्हें मेयर पद के लिए अवसर देती है तो वे कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा नगर निगम को एक आदर्श और विकसित शहरी निकाय बनाने के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी भाई पटेल ने आवेदन स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी सभी दावेदारों के आवेदन पर गंभीरता से विचार करेगी।

