सांसद के निर्देश पर प्रतिनिधि बंटी मोदी ने ज़रूरतमंदों के बीच किया कम्बल का वितरण
ठंड से राहत हेतु सेवा अभियान लगातार रहेगा जारी : बंटी मोदी
चंदवारा
कड़ाके की ठंड से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ठंड से राहत सेवा अभियान लगातार जारी है। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर बुधवार को सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी ने चंदवारा प्रखंड के सुदूर ग्रामीण इलाकों के कई गांवों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्ध, दिव्यांग, विधवा, गरीब एवं अत्यंत जरूरतमंद परिवारों के बीच मिंक कंबल का वितरण किया गया।
ठंड के इस कठिन मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी ने बताया कि क्षेत्र में ठंड को देखते हुए आगे भी यह सेवा अभियान जारी रहेगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य पीड़ित और जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना है।

