पिता के ब्रह्म भोज पर पुत्र ने गरीबों के बीच किया 551 कंबल का वितरण
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव: समाजसेवी कांडतरी पंचायत के पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद ने अपने पिता के ब्रह्मभोज के दिन जरूरतमंद लोगों के बीच 551 कंबल का वितरण कराया ताकि ठंड में लोगों को राहत मिल सके। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी, लोकसभा सांसद प्रतिनिधित्व सत्येंद्र नारायण सिंह, सांसद मनीष जायसवाल के पुत्र करण जायसवाल व उपस्थित अन्य दर्जनों विशिष्ट लोगों के हाथों कंबल वितरण करा कर पुण्य का कार्य किया गया।
मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ,पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू , पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, पंसस उपेंद्र कु प्रसाद, लखन प्रसाद, भोला प्रसाद दांगी, कांग्रेस नेता विशेश्वर नाथ चौबे, सोहनलाल मेहता, राजनाथ कुमार, भवानी प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, भीखन महतो, सबुर महतो के अलावा दर्जनों विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

