झारखंड की रजत जयंती को लेकर इसको में साईकिल रैली कर पर्यटन स्थल को दिया गया बढ़ावा
बड़कागांव रितेश ठाकुर
झारखंड सरकार की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के मौके पर बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता एवं अंचलाधिकारी मनोज कुमार की संचालन में इसको गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आदि सेवा केंद्र में नापोखुर्द पंचायत मुखिया गणेश साव के नेतृत्व में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में कई विशेष प्रस्ताव पारित किए गए, तथा झारखंड सरकार के द्वारा संचालित विकास योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। तत्पश्चात आदि सेवा केंद्र से लेकर तकरीबन ढाई किलोमीटर दूर इसको गुफा तक साइकिल रैली निकालकर अंतरराष्ट्रीय इसको गुफा पर्यटन स्थल को बढ़ावा दिलाने का प्रयास किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल,अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मुखिया गणेश साव, पंचायत समिति सदस्य गणेश साव, आवास कोऑर्डिनेटर विकाश कुमार, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान, पंचायत सचिव श्वेता कुमारी, शिक्षक हरिनाथ मुंडा, वार्ड सदस्य झलक देवी, बेचन साहू, सनी कुमार गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित है।

